स्वर्ण जयंती मेगा क्विज में बोकारो टीम विजेता | Bokaro team winner in golden jubilee mega quiz

Share this

भिलाई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र ने सेल स्तरीय क्विज का आयोजन किया। इसमें सेल के विभिन्न इकाइयों की 12 टाॅप टीमों ने भाग लिया। बोकारो स्टील प्लांट से आए देबब्रत चौधरी व राजीव गौतम की टीम इस मेगा क्विज के विजेता रहे। द्वितीय स्थान पर डीएसपी दुर्गापुर के आनंद कुमार व धीरज कुमार की टीम रही। तृतीय स्थान पर आरएसपी राऊरकेला से एसएस पंडा व सम्पद मिश्रा की टीम ने कब्जा जमाया। निवेश विजयन एवं शालिनी चौरसिया इस क्विज के क्विज मास्टर रहे।

सेल स्वर्ण जयंती मेगा क्विज प्रतियोगिता 2022-23 का ग्रैंड फिनाले भिलाई निवास में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) निशा सोनी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि यह क्विज सेल के विभिन्न इकाइयों के बीच टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज साबित हुआ जो हमारे सेल टीम को एक नई मजबूती देगा। ज्ञान के इस आयोजन में जीत किसी एक टीम की हुई परंतु सभी टीमें ज्ञान का सागर लेकर लौटेंगी। मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) संजय धर ने उद्बोधन दिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सली मुठभेड़ में DRD के तीन अधिकारी शहीद, दो जवान घायल, फायरिंग जारी