


दुर्ग। अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक कार की डिग्गी से एक करोड़ रुपए कैश मिला है। पुलिस ने कैश को जब्त करते हुए इनकम टैक्स के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आचार संहिता लगने के बाद अंजोरा चौकी के पास पुलिस ने सोमवार शाम को वाहन चेकिंग कर रही थी। राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। रात करीब 8 बजे चेकिंग करने वाले पुलिस अधिकारी ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से एक करोड़ रुपए कैश मिला। पुलिस ने तत्काल उसे जब्त किया। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी गई।

