पुलिस ने मारी रेड, डेढ़ लाख का माल जब्त, नाबालिग भी पकड़ा गया | Illegal liquor worth one and a half lakh caught in Balodabazar, Balodabazar crime news

Share this

बलौदाबाजार4 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

गिरफ्त में आरोपी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलौदाबाजार में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो गांव में अंग्रेजी शराब बेचती थी। वो यह माल मध्यप्रदेश से लेकर आई थी। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख रुपए का माल जब्त किया है। साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसवाठोडी गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। यहां शराब की एक बड़ी खेप को छिपाया भी गया है। जिसके बाद पुलिस ने गांव में रेड मारी थी।

बताया गया पुलिस ने रेड मार कर मौके से 31 पेटी शराब जब्त की है। इसे मध्यप्रदेश से लाया गया था। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खीखबाई निषाद है। वो लंबे समय से इस कारोबार में लगी थी। इसके अलावा एक और आरोपी को भी मौके से पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लगभग 10 हजार कैश जब्त किया है। पुलिस ने कहा है कि आगे भी ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  "आप का वादा : छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली", अरविंद केजरीवाल ने दी 9 गारंटियां