IT RAID: रामा ग्रुप और रामा स्टील के 10 ठिकानों पर आयकर की दबिश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कारोबारी समूह रामा ग्रुप और रामा स्टील पर छापा मारकर जांच शुरू कर दी है। छापे में रायपुर में विधानसभा रोड स्थित दो परिसरों के अलावा जगदलपुर और एमपी में सतना के कई ठिकानों को भी कवर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 10 से ज़्यादा परिसर जांच के दायरे में लिए जाने की सूचना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छापे में एमपी के आयकर अफसरों की बड़ी टीम के साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारी भी हैं। सूत्रों के मुताबिक रामा ग्रुप स्टील से लेकर रियल एस्टेट तक कई तरह के कारोबार में लगा है। इस छापेमारी की रायपुर में कई तरह के कारोबारियों में भारी चर्चा है। छापेमारी में अब तक हुए एक्शन का डिटेल आना बाक़ी है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में NHM के 16 हजार कर्मचारी 20 दिन से हड़ताल पर, अगले चरण में होगा जल सत्याग्रह