


रायपुर। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदलते हुए उनका ट्रांसफर किया है। जारी आदेश में रायपुर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अभिजीत सिंह को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है। विश्वदीप को रायपुर निगम आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। कुमार बिश्वरंजन को सीईओ जिला पंचयायत रायपुर तथा रेना जमील को लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी प्रतिनियुक्ति पर केंद्र जा रही हैं। तत्संबंधी आदेश स्थानीय निकाय चुनाव के पूर्व आ गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद उन्हें रिलीव किया जा रहा है।

