हेमचंद यादव विवि दुर्ग के डॉ. संजय तिवारी बने कुलपति

Share this

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा डॉ. संजय तिवारी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डा तिवारी, मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति हैं।

डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

Share this
READ MORE  सोना की तस्करी करते पकड़ाई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या एक साल में 30 बार गई दुबई