गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की जलकर मौत, कई घायल

Share this

गुजरात। बनासकांठा के डीसा जीआईडीसी में पटाखा गोदाम में आग लग गई, आग इतनी भयावह थी कि इस घटना में 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग संभवतः जल तापन बॉयलर विस्फोट के कारण लगी है। वहीं, आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कई मजदूर अभी घायल बताए जा रहे, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

घटना बनासकांठा के डीसा जीआईडीसी में आतिशबाजी के गोदाम का है, जहां अचानक आज दोपहर में आग लग गई, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण फैक्ट्री का स्लैब भी टूट कर गिर गया, जिसके कारण बचाव काम में बाधा आई और थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का महौल बन गया। डीसा तालुका पुलिस सहित प्रशासनिक कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री का नाम दीपक ट्रेडर्स है। कंपनी में पटाखा बनाने का काम होता था। फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गोदाम से शवों को निकालना शुरू किया है। जिला कलेक्टर माहिर पटेल मौके पर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री मालिक दीपक खूबचंद्र सिंधी अभी फरार बताया जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

Share this
READ MORE  54 करोड़ चिटफंड गोरखधंधे में एक और डायरेक्टर गिरफ्तार