सिंचाई योजनाओं के लिए 41.26 करोड़ रुपए स्वीकृत | Rs 41.26 crore approved for irrigation schemes

Share this

कवर्धा2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 41 करोड़ 26 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 1770 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसमें कबीरधाम व बेमेतरा जिला भी शामिल है। कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

योजना पूरी होने से 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक की फेस-2 सुरहीकर्रा व्यपवर्तन योजना की लघु नहर (देऊरगांव) की रिमॉडलिंग व लाईनिंग, बोरतरा सब माइनर के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ 50 लाख 90 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना पूरी होने से 1095 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गंदगी... दो ठेका समूह को नोटिस, सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी से मांगा जवाब | Dirt... Notice to two contract groups, sought answers from cleaning inspector and ward in-charge