भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं ने हनुमान जयंती पर लगाई दौड़

Share this

क्रीड़ा भारती दुर्ग एवं मड़ौदा एथलेटिक्स क्लब का आयोजन

भिलाई/दुर्ग। हनुमान जयंती एवं क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आज 1600 मीटर दौड़ का आयोजन क्रीड़ा भारती दुर्ग एवं मड़ौदा एथलेटिक्स क्लब द्वारा सीआईएसएफ ग्राउंड नेवई में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधि यादव पार्षद वार्ड 13 रिसाली निगम एवं अध्यक्षता विनोद नायर (क्रीड़ा भारती विभाग प्रमुख एवं एनआईएस कोच एवं संयुक्त सचिव छग एथलेटिक्स एसोसिएशन।), विशिष्ट अतिथि विशाल दीप नायर(जिला महामंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा) पूनम सपहा (सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा दुर्ग ग्रामीण) सुनील कुमार नायर (संयुक्त सचिव छग एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच स्टील सिटी एथलेटिक्स क्लब भिलाई ) बीआर साहू (अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी) ने हनुमान जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर 1600 मीटर दौड़ की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में दुर्ग के साथ ही राजनांदगांव जिला, 100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों एवं विभिन्न प्रकार की भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्रीड़ा भारती के विभाग प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ करने का उद्देश्य युवाओं में देश-प्रेम की भावना जागृत करते हुए विभिन्न प्रकार की भर्तियों अग्निवीर, पुलिस, एएसआई एवं अन्य भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को क्रमशः 3000 रुपए, 2000 रुपए,1000 रुपए एवं चौथे एवं पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500-500र रुपए का नगद इनाम एवं मेडल दिया गया।

READ MORE  पेरिस ओलंपिक: निशानेबाजी में भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, मनु भाकर ने दूसरा पदक जीतकर रचा इतिहास

परिणाम -1600 मीटर दौड़ प्रथम-द्वारकाधीश राजनांदगांव, द्वितीय-जसवंत वर्मा -सभी दुर्ग से-तृतीय- लोमस कुमार, चतुर्थ- मनोज कुमार, पंचम- समीर कुमार, छटवां- चेतन कुमार, सातवां -भागवत यदु ,आठवां- कुणाल देवांगन, नवम- अमित पटेल, दसवां -नीरज रहे।
वही इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में शिव भंडारी (टेक्निकल ऑफिशियल एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया), दीपक पटेल( छग एथलेटिक्स फेडरेशन टेक्निकल ऑफिशियल ) टेक्निकल ऑफिशल बालकदास डहरे (खेल प्रशिक्षक क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया) सुरेश पुरसिया(टेक्निकल ऑफिशल दुर्ग) रहे।
संपूर्ण आयोजन विनोद नायर विभाग प्रमुख क्रीड़ा भारती एवं एनआईएस कोच विनोद नायर के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने मड़ोदा एथलेटिक्स क्लब के समस्त खिलाड़ीगणों में नाकेश्वर साहू (इंडियन आर्मी) नेम सिंह पोर्ते (छत्तीसगढ़ पुलिस) का योगदान रहा।संचालन योगेंद्र दास साहू एवं आभार प्रदर्शन पूनम सपहा ने किया।

Share this