


दुर्ग। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जिला पंचायत दुर्ग सभा कक्ष में दोपहर 1.30 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उप संचालक पंचायत सुश्री काव्या जैन से मिली जानकारी अनुसार उक्त कार्यक्रम में सांसद/विधायक/जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य इत्यादि उपस्थित रहेगें।
इस अवसर पर भारतीय संविधान के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। प्रत्येक जनपद पंचायत से 10 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सीएससी के व्हीएलई के मध्य अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु एमओयू किया जायेगा। इसके तहत 24 अप्रैल 2025 को अटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। जिन ग्राम पंचायत में पीएमएवाय-जी के तहत पंचायत एंबेसडर (आवास साथी) हैं, उन्हे विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। जिन पंचायतों में अब तक कोई पीएमएवाय-जी पंचायत एंबेसडर नियुक्त नहीं है वहां उपयुक्त व्यक्ति का चयन किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे विशेष सर्वेक्षण पखवाडा कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय पर “मोर द्वार साय सरकार” महाभियान 15 से 30 अप्रैल तक किये गये सर्वे की जानकारी हितग्राहियो को दी जाएगी। भू-जल स्तर के संबंध में जानकारी देने तथा वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु संकल्प दिलाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री भी विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहेगें।

