भिलाई कैमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से एक घंटे में काबू

Share this


दुर्ग न्यूज, 23 जनवरी। जामुल थाना क्षेत्र में देर रात जीएन कैमिकल फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दुर्ग से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने फोम व पानी की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया।‌ फायर ब्रिगेड कर्मियों की तत्परता से आग फैक्ट्री के अंदर नहीं फैल पाई और बड़ी अनहोनी टल गई।
अग्निशमल एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें 23 जनवरी को रात पौने 3 बजे आग लगने सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत एक दमकल को वहां रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने जामुल के जीएन कैमिकल में जाकर देखा कि आग फैल रही है। आग पहले फैक्ट्री के बाहर रखे स्क्रैप में लगी है और फैक्ट्री की तरफ बढ़ रही है। अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा, नागेश मार्कण्डेय, पराग भोसले और अवतार सिंह ने तुरंत फोम और पानी से फैक्ट्री की तरफ से आग को बुझाना शुरू किया। इससे आग फैक्ट्री के अंदर नहीं फैल पाई और एक घंटे के अंदर पूरी आग को बुझा लिया गया। यदि आग फैक्ट्री के अंदर पहुंचती तो वहां रखे कैमिकल में लगती और इससे बडा़ नुकसान हो सकता था। फैक्ट्री के बाहर काफी अधिक मात्रा में स्क्रैप पडा़ हुआ था, उसमें लकड़ी और अन्य चीजें थीं। वहीं पर बैठकर फैक्ट्री के लोग आग ताप रहे थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा उसी अलाव की आग स्क्रैप में लगी और धीरे-धीरे आग बड़ा रूप ले ली फिलहाल जामुल पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक लाइट इंडस्ट्रियल एरिया जामुल में स्थित जी एन कैमिकल का संचालक अचल बंसल पिता बीके बंसल है। स्क्रैप में आग लगने से अधिक बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  एमए छत्तीसगढ़ी वालों को नौकरी की घोषणा से हर्ष का माहौल, विधायक निषाद का किया सम्मान