पिस्टल टिका इंजीनियर को बाथरूम में किया बंद, घर से 50 हजार की चोरी की | Engineer locked in bathroom with pistol hinges, 50 thousand stolen from home

Share this

राजनांदगांव7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शहर की पॉश काॅलोनियों में से एक गार्डन सिटी में पिस्टल टिकाकर दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर के घर से 50 हजार की चोरी कर ली गई है। घटना की शिकायत सिविल इंजीनियर ने लालबाग थाने में दर्ज कराई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना शनिवार को दोपहर 1.30 बजे की है। इंजीनियर पंकज साहू ने बताया कि गार्डन सिटी में उनका घर है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जहां दोपहर को वह खाना खाने आए थे। तभी उनके घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था, उसने संबंधित व्यक्ति से खड़े होने की वजह पूछा। इसके बाद उसके मकान से एक अन्य व्यक्ति बाहर निकला, जिसने उस पर पिस्टल तान दी। दोनों आरोपियों ने उसे डरा धमका कर उसी के घर के बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर की आलमारी और टेबल में बैग पर रखे 50 हजार रुपए की चोरी कर ली।

पंकज ने बताया कि जैसे-तैसे वे बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पॉश कालोनी में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग डरे हुए हैं। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी का यह शहर में पहला मामला है। लालबाग पुलिस व साइबर सेल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सक्रियता से जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुंबई रूट में चाचेर स्टेशन में होगा नॉनइंटरलॉकिंग का काम, विकास काम के चलते कैंसिल नहीं होगी ट्रेनें | Non-interlocking work will be done at Chacher station in Mumbai route, trains will not be canceled due to development work