डोंगरगढ़ में पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, कॉलोनियों के पास घूमता नजर आया, दहशत में लोग

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में लोगों ने शनिवार दोपहर तेंदुए को सुदर्शन पहाड़ की ढलानों पर घूमते देखा। यह तेंदुआ शहर के बिल्कुल करीब मौजूद है। वह भी ऐसी जगह जहां सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम लोगों की बस्तियां बन गई है।

घटना के तुरंत बाद वन विभाग सक्रिय हुआ, पिंजरे लगाए गए, टीमें तैनात हुईं, इलाके को घेरा गया। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

तेंदुए को शनिवार दोपहर में पहाड़ की ढलानों पर घूमते देखा गया। सुदर्शन पहाड़, जहां तेंदुआ देखा गया, कभी पूरी तरह से वन क्षेत्र था। घना जंगल, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे वन्यजीवों के लिए आदर्श बनाता था। लेकिन बीते कुछ सालों में इस इलाके में तेज विकास हुआ है।

अब पहाड़ की तलहटी में कॉलोनियां हैं, सरकारी भवन हैं, सड़कें हैं, स्ट्रीट लाइट्स हैं और जल्द ही शायद कुछ और मोहल्ले भी यहां बस जाएं। यानी शहर धीरे-धीरे उस इलाके में घुस गया जिसे कभी जंगल कहा जाता था।

वन्यप्रेमियों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह तेंदुआ नया नहीं है। सालों से इसकी मौजूदगी इस पहाड़ी क्षेत्र में दर्ज होती रही है। पहले इंसानों की पहुंच यहां तक नहीं थी, इसलिए कोई टकराहट नहीं होती थी।

आज जब जंगल की सीमा घट गई है और इंसानी गतिविधियां बढ़ गई हैं, तो वन्यजीवों का सामना शहर से होना तय है। और जब वो सामने आते हैं, तो हम उन्हें ‘खतरा’ समझने लगते हैं।

फिलहाल, सरकारी आवासों के पास देखे जाने के बाद से ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार रात से ही वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है।

READ MORE  NASA का अलर्ट: धरती पर आएगा ‘भूकंप-तूफान’, आज 25000 मील की रफ्तार से टकराएगा 720 फुट का Asteroid
Share this