जीवनचर्या का हिस्सा बन रहा बैडमिंटन: एसपी | Badminton becoming a part of lifestyle: SP

Share this

जांजगीर8 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

स्व. गौटियाराम केशरवानी की स्मृति में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व सक्ती एसपी एमआर आहिरे की अध्यक्षता में हुआ। पहला सद्भावना मैच खेला गया। वहीं पहले मैच में सक्ती एसपी की टीम ने अपने विरोधी टीम को पराजित किया, दूसरे राउंड में एसपी आहिरे की टीम हार गई। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि जिले में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अच्छी पहल है, अब यह खेल भी लोगों के जीवनचर्या का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यहां बैडमिंटन कोर्ट का अभाव था, अब यह सुविधा मिल गई है, इससे प्रतिभाओं काे मौका मिलता है, ऐसे ही आयोजनों से बड़े खिलाड़ी उभरते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एसपी एमआर आहिरे ने कहा िक पहले यहां सुविधा नहीं थी, अब सुविधाएं मिल रही है तो उसका फायदा उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता अजय केशरवानी, डॉ. अनिल जगत, सीएमओ चंदन शर्मा, राजेंद्र शुक्ला, मनोज अग्रवाल, तपन अग्रवाल, पंकज नायक अादि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG विधानसभा का बजट सत्र कल से, विस भी जल्द बनेगा पेपरलेस: डॉ. रमन सिंह