उत्तराकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

Share this

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

 

हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

 

मृतकों की सूची

काला सोनी (एफ) 61,विजया रेड्डी (एफ) 57, रुचि अग्रवाल (एफ) 56, तीनों मुंबई,राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी, वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश, रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

 

घायल

मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी।

सीएम ने जताया दुख

हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

READ MORE  ताराचंद साहू का सपना छत्तीसगढ़ की खुशहाली और गांवों की तरक्की था, जो आज साकार हो रहा है- उप मुख्यमंत्री साव

प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी

बता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

Share this