दुर्ग निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, व्यवस्था चरमराई, निकाली रैली 

Share this

दुर्ग। नगर निगम के सफाई कर्मी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। इसके चलते नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम बंद हो गया है। सफाई कर्मचारी सफाई कार्य को ठेके पर देने व भुगतान में गड़बड़ी का विरोध कर रहे हैं। आज बुधवार को 11 बजे सफाई कर्मियों ने दादा-दादी पार्क से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। सफाई कर्मियों की रैली में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद दीपक साहू, विजयंत पटेल सहित अनेक नेता शामिल हुए और कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया।

जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से सफाई का काम ठेके पर दे दिया गया है। ठेकेदार के विरूद्ध वेतन की राशि कटौती कर जमा करने की शिकायत है। आधे से अधिक कर्मियों को वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। मिशन क्लीन सिटी में 582 कर्मचारी कार्यरत हैं जो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करते हैं। इसके अलावा 1000 कर्मचारी प्लेसमन्ट में कार्यरत हैं, प्लेसमेन्ट कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दे दिया है। जिसके कारण डोर-टू-डोर कचरा केलेक्शन के साथ सड़क व नालियों की सफाई का काम भी बंद हो गया है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यदि हड़ताल खत्म नहीं हुई तो बारिश के मौसम में शहर की जनता को बड़ी परेशानी हो सकती है। सफाई कर्मी लंबित पूरे भुगतान के साथ ठेका प्रथा को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इधर निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से उत्पन्न संकट से निपटने वैकल्पित उपाय कर रही है। गाड़ियों के माध्यम से दो या तीन दिन के अंतराल में कचरा उठाने का काम जारी है लेकिन हड़ताल से सफाई की व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। पता चला है कि जिलाधीश द्वारा निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर इसक हल निकालने प्रयास किया जा रहा है।

Share this
READ MORE  CG News: नायब तहसीलदार ने महिला की 9 एकड़ जमीन चढ़ा दी दूसरे के नाम, कलेक्टर ने निलंबन प्रस्ताव भेजने और FIR करवाने के दिए निर्देश