सड़क किनारे लगी गुमटी हटवा रहे थे अफसर, एक युवक ने गले में तार फंसाकर खींचा | There was a ruckus over the confiscation of kiosks and carts on the roadside, the employees thrashed the young man, arrested

Share this

बिलासपुर29 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
बिजली तार से गला दबाते देख कर्मचारियों ने बचाई जान। - Dainik Bhaskar

बिजली तार से गला दबाते देख कर्मचारियों ने बचाई जान।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी का बिजली तार से युवक ने गला दबा दिया। उसकी हरकतों को देखकर फौरन कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अलग किया। फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को दबोच कर मारपीट करने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, शहर में सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। तभी दो युवकों ने विवाद करते हुए जमकर हंगामा मचाया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

कर्मचारियों ने मिलकर युवक की जमकर की पिटाई और किया पुलिस के हवाले।

कर्मचारियों ने मिलकर युवक की जमकर की पिटाई और किया पुलिस के हवाले।

नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा कर ठेला और गुमटी लगाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ठेलों व गुमटियों की जब्ती भी बनाई जा रही है। मंगलवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज रोड में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान निगम की जेसीबी बेजा कब्जा तोड़ने की कार्रवाई कर रही थी। वहीं, गुमटी और ठेलों की जब्ती बनाई जा रही थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।

युवक ने बिजली तार से अतिक्रमण प्रभारी का दबा दिया गला
नगर निगम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा खुद खड़े होकर अपनी टीम के साथ अतिक्रमण तोड़वा रहे थे। यहां बने अवैध दुकानों पर जेसीबी चलाई जा रही थी। तभी अचानक गोल्डी गुप्ता नाक के युवक पीछे से आया और बिजली तार लेकर अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया।

युवक ने अचानक अतिक्रमण प्रभारी का तार से गला पकड़ लिया।

युवक ने अचानक अतिक्रमण प्रभारी का तार से गला पकड़ लिया।

युवक उनका गला दबाने की कोशिश कर रहा। उसकी हरकतों को देखकर नगर निगम के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। फिर हमलावर युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दूसरा युवक भावेश गुप्ता भी पहुंच गया। उसने भी हंगामा मचाते हुए कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इधर, नगर निगम के अफसरों ने इस घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई है। वहीं, नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बलौदाबाजार घटनास्थल पहुंचे बैज, बघेल और महंत,सीएम साय से की इस्तीफे की मांग