
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दुर्ग न्यूज, 24 जनवरी। भिलाई कैलाश नगर में एक उत्पाती बंदर को वन विभाग टीम ने काफी मशक्कत बाद पकड़ पिंजरे में कैद किया है। बंदर ने एक निजी स्कूल की दो स्टूडेंट सहित 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
हाऊसिंग बोर्ड और कैलाश नगर परिक्षेत्र में उत्पाती बंदर की शिकायत पर घंटों की मशक्कत बाद वन विभाग टीम ने इस बंदर को पकड़ लिया है। बंदर को पकड़ने आई आधा दर्जन लोगों की टीम ने काफी देर बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है
।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
