अभिनेता अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी को मेसेज कर मांगे न्यूड फोटो, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, महाराष्ट्र सरकार से की ये अपील

Share this

एंटरटेनमेंट न्यूज़। मुंबई में एक पब्लिक इवेंट में एक्टर अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए एक वीकली साइबर पीरियड शुरू करने का आग्रह किया। एक्टर ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को उजागर करने के लिए उनकी बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया है और इससे निपटने के लिए बच्चों को स्कूल में ही अवेयर करना होगा।

अक्षय ने बताई आपबीती

राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान अक्षय कुमार ने इस खतरे को उजागर करने के लिए अपनी बेटी से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना शेयर की। अक्षय ने कहा, ‘मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के भी साथ खेल सकते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी वहां से एक मैसेज आता है। तो उसे एक मैसेज आया- आप पुरुष हैं या महिला? तो उसने महिला का जवाब दिया और इसके बाद उस इंसान ने कहा कि क्या आप मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकते हैं? मेरी बेटी ने तुंरत गेम बंद कर दिया और जाकर मेरी पत्नी को बताया। इस तरह से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है। ये घटना हमारे लिए सबक बन गई।

मुख्यमंत्री से की ये अपील

READ MORE  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में नंबर वन

कुमार ने जोर देकर कहा कि बच्चों को ऑनलाइन अपराधियों और खतरों से खुद को बचाने के तरीके के बारे में जागरुक करने की बहुत आवश्यकता है। स्कूल में एक साइबर पीरियड की उनकी अपील नई पीढ़ी को डिजीटल दुनिया से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी चीजें सिखाने के लिए है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में हर हफ्ते सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं में साइबर अपराध से अवेयर करने के लिए एक साइबर पीरियड लगाया जाए।

Share this