
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने बुधवार को लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस बड़े ऑपरेशन में दो से तीन प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और औद्योगिक प्लांट को निशाना बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में ओम स्पंज के मालिक अरविंद और अमर अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे। इन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के स्रोतों को छिपाने और कर चोरी के लिए संदिग्ध लेन-देन किए।

जानकारी अनुसार आयकर विभाग ने अरविंद और अमर अग्रवाल के घर, ऑफिस और प्लांटों में सर्च ऑपरेशन किया।
इस दौरान छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किए गए। आयकर टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए, अन्य कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ये छापेमारी लोहा उद्योग में कर चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए की गई है। विभाग अब सभी जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की विस्तृत जांच कर रहा है।

