
फरसगांव। पुलिस के अनुसार प्रार्थी आमदेव महावीर पिता रमेश महावीर निवासी सिरपुर ने श्रीमती भागवती सेठिया पति रोहित सेठिया उम्र 26 वर्ष निवासी गुहाबोरण्ड हाल सिरपुर के गुमशुदी की 6 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला के साथ 3 वर्ष का बालक वात्सल्य उर्फ बिट्टू, ढोलू भी था।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा ने जाँच के निर्देश दिए। गुम इंसान के सीडीआर टावर लोकेशन के आधार पर घटना में उपयोग किये गये मोबाइल नंबर की बारिकी से अवलोकन किया। गुम इंसान की शादी रोहित सेठिया पिता रमेशचन्द निवासी गुहाबोरण्ड के साथ 2020 में हुई थी। जिनका एक 3 वर्ष का लड़का भी था। शादी के बाद से ही गुम इंसान के पति रोहित एवं रोहित के माता-पिता एवं रोहित के मामा परिवार के लोगों के द्वारा प्रताड़िता किया जा रहा था। इस बीच रोहित का बसंती सेठिया नामक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चला। चूंकि रोहित के परिवार के लोग गुम इंसान को घर में नहीं रखना चाहते थे। रोहित प्रेम प्रसंग के कारण भी साथ में नहीं रह रहे थे। आरोपी रोहित के द्वारा गुम इंसान से तलाक हेतु आवेदन कोर्ट में लगाया भी ताला परिवारिक न्यायालय में मामला दर्ज गया है। गुम इंसान के द्वारा भरण पोषण हेतु आवेदन पर न्यायालय द्वारा 5 हजार रूपये का भरण पोषण उपलब्ध कराया है। 22 नवंबर को कार कसारपुर से सीजी 27 पी. 0632 लेकर पत्नी को विशाखापटनम घूमने जाना है कहकर उड़िसा रोड जयपुर के पास जाते-जाते सुनसान जगह पर गला घोंट कर हत्या कर दिए। उडिसा में कोटपाड नदी में गुम इंसान का पैर व कमर में पत्थर बांध कर पानी में फेंक दिये। उसके बाद गुम इंसान का बालक को लेकर उड़िसा के ही सिंगसाड़ी नामक जगह के पास सुनसान जंगल अन्दर तालाब में गला घोंटकर उसके पिता रोहित एवं साथियों ने कमर में पत्थर बांध कर तालाब में फेंक दिया। आरोपियों के निशानदेही पर गुम इसान का शव बरामद कर लिया गया है। फरसगांव पुलिस ने धारा 61(2), 140(1). 103(1), 238 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित सेठिया (मृतका का पति)

नरेश पाण्डे निवासी बुडरा (मृतका का ममेरा देवर)
मिथलेश मरकाम निवासी टेडमुण्ड (आरोपी का मित्र)
बसन्ती प्रधान निवासी बवई (मुख्य आरोपी रोहित की प्रेमिका)
रमेशचंन्द सेठिया निवासी गुहाबोरण्ड (मृतका का ससुर)
उर्मिला सेठिया (मृतका की सास) तथा प्रभूलाल पाण्डे निवासी बुडरा (मृतका के मामा ससुर) को गिरफ्तार किया गया है।
