छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, सीएम साय ने की घोषणा

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सरकार ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है। सीएम विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा कर दी है।

राजधानी रायपुर के रोहनीपुरम में राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल हुए। यहां सीएम विष्णु देव साय भी पहुंचे। कर्मचारियों को उन्होंने संबोधित किया। इसी बीच उन्होंने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी।

सीएम साय ने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। अब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% मिलेगा। 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। कर्मचारियों के हित में लिए इस फैसले के बाद कर्मचारी संघ में काफी खुशी देखने को मिली।

Share this
READ MORE  रीता शांडिल्य, रिटायर्ड IAS बनीं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष