
भिलाई। राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो रही है।

बिलासपुर आईजी डॉ संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। साथ ही उनकी पूरी टीम भी पदस्थ कर दी गई है।डीआईजी स्तर के अधिकारी अमित तुकाराम कांबले एडिशनल पुलिस कमिश्नर, उमेश गुप्ता, मंयक गुर्जर और संदीप पटेल उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विकास कुमार और राजनाला को भी उपायुक्त के पद पर अलग-अलग प्रभार दिये गये हैं।
श्वेता सिंन्हा को पुलिस जिला रायपुर ग्रामीण के एसपी की कमान सौंपी गई है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। पिछले 2 सालों से मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के पुलिस अधीक्षक की कमान संभाले शशि मोहन सिंह रायगढ़ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

इसके साथ ही कमिश्नरी सिस्टम के हिसाब से बंटे शहर में तीन उपायुक्तों की पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ट्रैफिक, क्राइम एवं साइबर के लिए भी उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।
राजधानी की निगरानी कमिश्नर सहित 7 आईपीएस अफसर करेंगे। सभी आईपीएस की जिम्मेदारी अलग-अलग बांटी गई है। इसके लिए रायपुर नगर को मध्य, उत्तर और पश्चिम में बांटा गया है। तीनों क्षेत्रों में एक-एक एसीपी यानी एडिशनल कमिश्नर की पोस्टिंग की गई है। शहर के 22 थाने इन्हीं तीनों क्षेत्रों में बांटे गए हैं।
