
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता (85) का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया। वे मोनेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता , राजेश गुप्ता एवं मनीषा कटकवार डोंगरगढ़ के पिता एवं अनिल गुप्ता एवं अशोक गुप्ता के बड़े भ्राता थे। नगर निगम परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

