वेलेंटाइन डे पर रायपुर में बवाल: गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट

Share this

रायपुर। वेलेंटाइन डे के दिन शहर के मालवीय रोड इलाके में अचानक तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पास युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर ही धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी मित्र के साथ मौजूद था, तभी दूसरे समूह के कुछ युवकों ने कथित रूप से टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना स्थल व्यस्त बाजार क्षेत्र में होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। हालांकि इस झड़प में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष कम उम्र के बताए जा रहे हैं। इसी वजह से मामला अब तक थाने नहीं पहुंचा है और परिवार स्तर पर समझौते की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि वेलेंटाइन डे को लेकर शहर में पहले से पुलिस सतर्क थी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर इस विवाद ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और युवाओं में बढ़ती आक्रामकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this
READ MORE  आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, बिहार विधानसभा में बिना गठबंधन के लड़ेगी चुनाव