युद्ध के बीच भारत पहुंचा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46,500 MT गैस की बड़ी खेप सुरक्षित आई

Share this

दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा टैंकर MT Nanda Devi सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। इस जहाज में 46,500 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यह जहाज खतरनाक हालात के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के वाडिनार तट तक पहुंचा। मौजूदा हालात में यह भारत पहुंचने वाला दूसरा बड़ा एलपीजी टैंकर है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज का दौरा कर कैप्टन और क्रू से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जहाज सुबह करीब 2:30 बजे पहुंचा और अब गहरे समुद्र में एंकरेज एरिया में शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत MT BW Birch को गैस ट्रांसफर की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाएगा।

इससे एक दिन पहले ही MT Shivalik नामक टैंकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 46,000 मीट्रिक टन से अधिक LPG लेकर पहुंचा था। यह मात्रा लगभग 32 लाख से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी बड़ी खेप भारत की एक दिन की एलपीजी आयात जरूरत का महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा कर सकती है। मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Share this
READ MORE  आबकारी विभाग ने पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब, आरोपी गिरफ्तार एवं कार जब्त