स्वच्छता में दुर्ग को दिलाना चाहते थे अलग पहचान, शहरवासियों का जताया आभार
दुर्ग। महज १५ महीने के कार्यकाल में दुर्ग शहर का नक्शा बदल देने वाले आयुक्त हरेश मंडावी को आज निगम परिवार ने विदाई दी। श्री मंडावी का रायपुर तबादला हो गया है। हालांकि वे तबादले से पहले से ही पारिवारिक कारणों से अवकाश पर चल रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में प्रभारी आयुक्त ने नए आयुक्त प्रकाश सर्वे को पदभार ग्रहण कराया था। दुर्ग लौटने पर आज श्री मंडावी को निगम परिवार ने विधिवत् समारोह आयोजित कर विदाई दी।
आयुक्त हरेश मंडावी ने अपने 15 माह के कार्यकाल को याद किया और अंतिम दिन गौठान पहुँचकर विदा ली। उन्होंने गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान, ठगड़ा बांध एवं दादा-दादी नाना-नानी पार्क पहुँचकर इंजीनियरों के साथ कुछ वक्त बिताया। श्री मंडावी ने कहा 15 महीने के दुर्ग नगर निगम के कार्यकाल में सभी का सहयोग मुझे हर मिनट प्राप्त होता रहा है। प्रथम लक्ष्य दुर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाना था इसीलिए स्वच्छता पर पूरा फोकस कर कार्य किया, इसी का परिणाम है कि सीआईआई अवार्ड में देश में प्रथम, 17 वा रैंक 3 स्टार मिला जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इस बार पूरी टीम ने ज्यादा मेहनत किया है जिससे 100त्न 5 स्टार मिलेगा। विंडो की सराहना तो देश के प्रमुख सचिव ने भी की। उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी प्राथमिकता गौठान को मॉडल गौठन विकसित करने की थी क्योंकि शासन की यह फ्लैगशिप स्कीम है। जब मैं आया था तो केवल एक गौवंश रखने का केंद्र था जो बारिश के दौरान कीचड़ से पट जाता था। उसमे मछली पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, अदरक-हल्दी खेती, गौ मूत्र, पेवर ब्लॉक, जैसे आजीविका वृद्धि में काफी काम किया। तालाब के कटने से पूरा गौठन बहने की संभावना थी जिसमे पुराने बोल्डर को रिटेनिंग वॉल बनाया गया। एक माह बाद यह गौठान मॉडल बन जायेगा।इसके अलावा गोबर खरीदी में मेरे आने से पहले 1500 क्विंटल गोबर बहने के बाद सफाई दीदी के द्वारा से कहीं ज्यादा वर्मी बनाकर यह सिद्ध किया कि कठिन काम को कैसे टीम वर्क से किया जाए।
उन्होंने ठगड़ा बांध पूरा नही कर पाने पर मलाल जताया, कहा कि इसमें मध्य में आइलैंड और ब्रिज बनाने का मेरा निर्णय भविष्य में सबसे आकर्षक का केंद्र होगा। अमृत मिशन प्रथम फेस को सभी निगमों में सबसे पहले चालू करवाने में भी काफी मेहनत की। इसके अलावा राजस्व शाखा को अपग्रेड, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के सभी जमीन का निगम के नाम से आबंटन, दादा दादी पार्क रेनोवेशन ,बस स्टैंड रेनोवेशन, इंदिरा मार्केट और ब्यूटीफिकेशन अलग अलग वार्ड में, शंकर नाला शहर का पूर्ण, क्करू्रङ्घ में किरायेदार के आवेदन हेतु प्लानिंग, लेखा शाखा में रिकॉर्ड संधारण आदि अनेक ऐसे कार्य किए गए जो लोक हित और निगम हित में रहे। छ ग सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम धनवंतरी छगत्तीसगढ़ के सबसे बेस्ट दुकान में से एक है इसका फ़ोटो तो छग शासन के सरकारी कैलेंडर में भी आया था। मितान योजना में सबसे पहला प्रमाण पत्र हमने ही वितरण किया। कुल मिलाकर सभी योजना में निगम का काफी अच्छा काम रहा मेरे कार्यकाल में। इसमें निगम के एक बड़े अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी का योगदान रहा है। विदाई कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ अधिकारी गिरीश दीवान, जावेद अली, संघ प्रदेश अध्यक्ष रिक्की समुंद्रे, शहर अध्यक्ष संतोष सामसुखा, मोहन दीप, राकेश रक्शेल, हितेश सुवाडोर, दीवान रगड़े, खगेश देवांगन, शरद गुप्ता, ललित धर्मकार, लव रगड़े, करण करोसिया एवं स्वास्थ विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा फल साल एवं सम्मान चिन्ह देकर स्वागत किया गया व बिदाई दी गई।
