3 युवकों ने की चौकीदार से मारपीट, मामला दर्ज | 3 youths beat up the watchman, case registered

Share this

मनेंद्रगढ़एक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

झगराखंड थानांतर्गत धौखानीडांड पाराडोल निवासी राजेश यादव ने अपने साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजेश यादव ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह लेदरी हसदेव ब्रिज से गुरचहवा तक हो रहे सड़क निर्माण में चौकीदारी का काम कर रहे है। कुछ दिन पहले साइट से कुछ लोहे के रॉड व चैनल चोरी हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

24 जनवरी की दोपहर उसने मौहारीपारा के मनीष सिंह के यहां रॉड देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद रात 8 बजे वह गुरचहवा पारा स्कूल के पास अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी मनीष सिंह, गुरचहवा निवासी पवन सिंह व द्वारिका सिंह वहां आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही मारपीट भी किया।

आरोपी मनीष ने कहा कि वह उसे चोर बोलता है, कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लोहे के रॉड से उसके सिर पर हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी चले गए और जाते-जाते पानी के टैंकर का हेड लाइट व सामने का शीशा भी तोड़ गए।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गौर से देखिए यह तस्वीर है यूपी में जाकर महादेव बुक का कारोबार जमाने वाले आरोपियों की, 9 गिरफ्तार कर भिलाई ला रही पुलिस टीम