
सूरजपुर2 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

जिला स्तरीय 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सूरजपुर नगर के शिव पार्क के समीप स्थित मंगल भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन व राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। आईजी राम गोपाल गर्ग ने नए मतदाताओं का बैच लगाकर स्वागत व इपिक कार्ड का वितरण किया। उन्होंने तृतीय लिंग के मतदाताओं का शॉल व श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया।

सरगुजा आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इफ्फत आरा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर मतदाता दिवस के अवसर मतदाताओं को मतदान करने प्रोत्साहित किया। आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें।
कलेक्टर इफ्फत आरा ने कहा कि मताधिकार के प्रति आप सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जागरूकता के कारण ही मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र के लिए त्यौहार की तरह है। संविधान द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को मताधिकार का अधिकार है।
रंगोली व पोस्टर स्पर्धा के प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, भारती, नवीन कन्या कॉलेज, सूरजपुर, द्वितीय स्थान प्रीति सिंह, रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर, तृतीय स्थान चंदा कनेडिया, नवीन कन्या कॉलेज, सूरजपुर, तृतीय स्थान खुशबू प्रजापति, रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईफा खातून, रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर, द्वितीय स्थान तारावती, रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर, तृतीय स्थान दीपक कुमार, रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर, तृतीय स्थान विनिता सिंह शासकीय नवीन कन्या कॉलेज, सूरजपुर को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विशेष सहयोग के लिए इनका किया गया सम्मान
निर्वाचन कार्य में विशेष सहयोग के लिए संगीता ताजे, जुगेश्वर सिंह, सरस्वती सिंह, सुशीला सरकार, रेखा सिंह, फरहा नाज, जयकरण सिंह, नीरा सिंह, उषा सिंह, रामाशंकर, मालती मिंज, चंद्र बहादुर राणा, रबिका यादव, फुलमती, पदमा एक्का व धनेश्वरी को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर नोडल अधिकारी के तहत हरिशंकर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, प्रेमनगर को 7000 रुपए का चेक व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ सम्मान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता सिंह, भटगांव से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती, प्रतापपुर से पंचायत सचिव दलसाय प्रत्येक को 5000 रुपए का चेक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
अधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कार दे किया सम्मानित
13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस में निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। भैयाथान एसडीएम सागर सिंह, ईआरओ, तहसीलदार ओपी सिंह, एईआरओ को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मास्टर ट्रेनर पीसी सोनी, सहायक प्राध्यापक चन्द्रभूषण मिश्र, आभा रंजन कुजूर, अमित सिंह बनाफर को स्वीप कार्य में अच्छी गतिविधियों के लिए अजय कुमार यादव, कैंपस एम्बेसडर राहुल गुप्ता, संतोष भानिया, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए व आशीष कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद, बलिन्दर राम चैधरी, अमित कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया। ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य के लिए सुजित कुमार हल्दर, रजनीश तिवारी, प्रवीण यादव, मोहन प्रसाद सिंह पत्र देकर सम्मानित किया गया।
