नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

Share this

कांकेर। नेशनल हाइवे-30 पर बीती रात एक सड़क दुघर्टना हुई। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार को सामने से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह पिचक गए। मौके पर ही परिवार के 6 सदस्यों की सांसे थम गईं।

हादसा 9-10 अप्रैल की दरम्यानी रात को हुआ। तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई। हादसे में
मृतक 6 (3 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं।
गंभीर घायल 3 लोगों को तत्काल इलाज के लिए रेफर किया गया।
कांकेर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का हिस्सा काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग हादसे की मुख्य वजह लग रही है।

Share this
READ MORE  इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान मौत का विस्फोट, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत