भाजपा नफरत और हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, हम लोगों की सेवा कर आगे बढ़ रहे हैं | BJP wants to gain power by spreading hatred and violence, we are moving ahead by serving people

Share this

जगदलपुर31 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नफरत और हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाह रही है। जबकि, हम लोगों की सेवा कर आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर में पुलिस कर्मियों पर कातिलाना हमला किया। नारायणपुर की हिंसक घटना में सर्व आदिवासी समाज ने अपने आप को अलग कर लिया। तो अब भाजपा बची और उन्हीं के लोग अभी अंदर हैं।

दरअसल, 2 दिन पहले बस्तर प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने धर्मांतरण के मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरा था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरुण साव के बयानों का पलटवार किया है। जगदलपुर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, भाजपा के शासनकाल में धर्मांतरण हुआ है। जितने भी चर्च बने हैं, सब भाजपा की सरकार के समय बने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जितने भी मौतें हो रही हैं , 15 साल में जिन लोगों ने धर्मांतरण किया था उनकी मौत हो रही है। ऐसा नहीं है कि, आज किसी ने धर्मांतरण किया हो और आज ही उसकी मृत्यु हो गई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मृत्यु कब किसकी आएगी ये कोई नहीं जानता। CM ने कहा कि, भाजपा नफरत फैला रही है। हम रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और क्षेत्र की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं।

फर्जी केस में ग्रामीणों को जेल में डाला- CM

मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के गिरोला में आमसभा को संबोधित करते कहा था कि, पिछली सरकार में आदिवासियों को फर्जी केस में जेल में ठूंसने का काम हुआ है। लेकिन, जब हमारी सरकार आई तो हमने जेल में बंद आदिवासियों को छुड़वाया। आज सैकड़ों आदिवासी बाहर हैं। भाजपा की सरकार में आदिवासी गांव और पूरा बस्तर छोड़ने के लिए बाध्य थे। लेकिन अब अपने गांव में खुशी से रह रहे हैं। बस्तर में आज एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हो रहा है। CM ने कहा कि, इस साल सबसे कम नक्सल घटनाएं हुई हैं। बस्तर में शांति लौट रही है।

READ MORE  फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, फैक्ट्री में नहीं फैल पाई | Fear of fire spreading from bonfire, major untoward averted

भाजपा के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर बोले- आई वॉश कर रहे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि, भाजपा चुनाव से पहले एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम चला रही है। चुनाव से पहले यह उनका पॉलिटिकल एजेंडा तो नहीं? जिसका जवाब देते हुए CM ने कहा था कि , भाजपा के पास कुछ करने के लिए नहीं है। भाजपा आज तक यह नहीं बता पाई कि नोटबंदी में कितना पैसा जमा हुआ। कितना काला धन वापस आया। कोरोना, लॉकडाउन के समय कितने लोगों की मौत हुई और कितने बेघर हुए। भाजपा का यह कार्यक्रम लोगों का आई वॉश करने वाला है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया था यह बयान

छत्तीसगढ़ के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दौरान कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा था कि, पिछले 15 सालों तक हमने सिर्फ बस्तर में विकास किया है। अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनवाई। स्कूल खोले, अस्पताल बनवाएं हैं। लेकिन, अब कांग्रेस अपने कार्यकाल में सिर्फ धर्मांतरण करवा रही है। कांग्रेस के संरक्षण में पूरे प्रदेश में धर्मांतरण का खुला खेल चल रहा है।

अरुण साव ने कहा था कि, प्रदेश में हिंसक तरीके से धर्मांतरण हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी मुख्ममंत्री भूपेश बघेल को लेनी चाहिए। छ्त्तीसगढ़ में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। अब प्रदेश की जनता भी इस सरकार को चुनकर पछता रही है। जनता इस कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरक्षण के मामले में भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, आरक्षण के विषय में कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है।

READ MORE  IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया से जेल में होगी पूछताछ, EOW और ACB एक बार फिर पंहुची विशेष कोर्ट  

खबरें और भी हैं…