जिला स्तरीय रोजगार मेला 18 को, 586 पदों पर होगी भर्तियां

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग के प्रांगण में आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार, इस रोजगार मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र के कुल 7 नियोजकों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग उत्तीर्ण तकनीकी तथा गैर-तकनीकी योग्यताधारी आवेदकों के लिए कुल 586 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला से संबंधित रिक्तियों का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध पदों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक 18 अगस्त को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ शासकीय आईटीआई दुर्ग में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग या दूरभाष 0788-2323504 पर संपर्क किया जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरोपी संजय रॉय का चौंकाने वाला बयान, बोला- मुझे तो फंसाया गया है