दुर्ग पुलिस कर रही थी तलाश, ट्रेन से दूसरे राज्य भागने वाला था आरोपी युवक | Durg police was searching, the accused youth was about to flee to another state by train, arrested

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस को चकमा देकर भागा था लुटेरा। - Dainik Bhaskar

पुलिस को चकमा देकर भागा था लुटेरा।

दुर्ग के थाने से हथकड़ी समेत भागने वाले बदमाश युवक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब एक सप्ताह पहले ट्रांसपोर्टर के घर में उनके बेटे पर चाकू अड़ाकर आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वैशाली नगर पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को पकड़ा, तब वे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर में ही एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि, दूसरा युवक फरार हो गया था। शुक्रवार को उसका बिलासपुर में लोकेशन मिला, तब पता चला कि वह दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। ऐन वक्त पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

दरअसल, वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रांसपोर्टर के घर में रात को दो युवक घुस गए थे। इस दौरान लुटेरों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी की मुंह में टेप चिपका दिया और उनके आठ साल के बेटे के गले में चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों के भागने के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस के डायल 112 को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

फोटो देखकर की थी बदमाशों की पहचान
पुलिसकर्मियों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बदमाशों की तस्वीरें दिखाई, तब उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इमरान और राकेश सिंह की पहचान की। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में थी। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। तभी दोनों बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने दोनों की तलाश करते हुए नाकेबंदी कराई और राकेश सिंह को कुछ देर में ही दबोच लिया। लेकिन, इमरान भागने में कामयाब हो गया था।

लोकेशन मिला, तब बिलासपुर पुलिस से मांगी मदद
दुर्ग पुलिस की टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को दुर्ग पुलिस को पता चला कि इमरान का लोकेशन बिलासपुर में मिल रहा है। खबर मिलते ही इसकी जानकारी SSP पारुल माथुर को दी गई और आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी गई। इसके बाद उन्होंने एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम को अलर्ट किया और आरोपी को पकड़ने घेराबंदी करने के निर्देश दिए। टीम ने उसलापुर स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वैशाली नगर के अटल आवास में रहने वाले इमरान खान पिता सलाउद्दीन खान (23) के खिलाफ लूट सहित चार अन्य केस दर्ज है और वह दुर्ग का निगरानी बदमाश है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के बाद दुर्ग पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त, एक अप्रैल को खाते में आ जाएगा पैसा