जशपुर के दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटकों का रेस्क्यू

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बारिश के बीच दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे सात पर्यटक अचानक नदी के तेज बहाव में फंस गए। पानी का बहाव बढ़ने से पर्यटकों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तेज बहाव के बीच फंसे

लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान सात पर्यटक दनगरी जलप्रपात पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वाटरफॉल तक जाने के लिए उन्हें नदी पार करनी पड़ रही थी। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और सभी बीच में फंस गए।

 

पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मदद शुरू की। बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद सामने आया वीडियो नदी के तेज बहाव और पर्यटकों की मुश्किल स्थिति को दिखा रहा है।

 

बारिश के बावजूद वाटरफॉल पहुंच रहे पर्यटक

 

लगातार हो रही बारिश के कारण जशपुर के कई नदी-नाले और जलप्रपात खतरनाक स्थिति में हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक दनगरी वाटरफॉल पहुंच रहे हैं। नदी और पहाड़ी नालों को पार कर जलप्रपात तक पहुंचने की कोशिश में पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जरूरत है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

READ MORE  लोहारीडीह कांड : राज्य महिला आयोग ने जांच के बाद भेजी 5 बिंदुओं पर रिपोर्ट, IPS पल्लव पर गंभीर आरोप की अनुशंसा

 

करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरता है पानी

 

दनगरी जलप्रपात बगीचा विकासखंड में सुलेसा और पंडरापाठ के बीच स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी से झरने की तीन धाराएं नीचे गिरती हैं, जो बारिश के मौसम में और भी आकर्षक दिखाई देती हैं।

 

बारिश के दौरान बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। सात पर्यटकों के सुरक्षित बचने से इस बार बड़ा हादसा टल गया।

Share this