झांकी… आदिवासी व छत्तीसगढ़ी संस्कृति रही आकर्षण का केंद्र, मांदर की थाप पर समूह में थिरके कलाकार | Tableau… Tribal and Chhattisgarhi culture remained the center of attraction, artists danced in groups on the beats of Mandar

Share this

बालोद36 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हुआ। दो साल बाद विभिन्न सरकारी विभागों ने झांकी का प्रदर्शन किया। जिसे देखने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। इस दौरान आदिवासी व छत्तीसगढ़ी संस्कृति, बस्तरिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मांदर की थाप पर कलाकार थिरकते नजर आए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वन्य प्राणियों व पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग ने झांकी प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में मार्चपास्ट, हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। अतिथियों ने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॅाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

जिला स्तर पर श्रेष्ठ 25 अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों तथा 13वाॅ राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं हो रही थी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बिल्डर ने कब्जा कर बेच दी 12 एकड़ जमीन, ब्रिज के लिए थी प्रस्तावित | The builder captured and sold 12 acres of land on the proposed land for the bridge, also built a road and a drain.