रेलवे ट्रैक के पास झुलसकर तड़प रही थी,राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी; अस्पताल में कराया भर्ती | She was suffering from scorching near the railway track, the passengers informed the police

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

70 फीसदी झुलस गई महिला, नहीं हुई पहचान
टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

बयान देने की हालत में नहीं है महिला।

बयान देने की हालत में नहीं है महिला।

READ MORE  राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव : मुख्यमंत्री साय, कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी 13 हजार करोड़ की राशि

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल।

एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल।

महिला को जलाने की आशंका
जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। माना जा रहा है कि महिला खुद से जली होती, तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचती। यह भी आशंका है कि किसी दूसरे जगह से महिला को जलाकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया है। महिला की उम्र 35 से 37 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को जिंदा जलाने के ऐसे और मामले..

प्रेमिका के लिए पत्नी को जिंदा जलाया

छत्तीसगढ़ से लगे मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला की शादी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के युवक से 4 माह पहले ही हुई थी। आरोप है कि युवक का किसी और महिला से अफेयर है। अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए युवक उसे मायके छोड़ने के बहाने ले गया और हाईवे के किनारे ले जाकर आग लगा दी। पढ़े पूरी खबर

READ MORE  ठग बोला-सस्ते में दे रहा हूं ले लो, फिर 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया; अब गिरफ्तार | In Jashpur, fake gold was cheated as real gold, Jashpur crime news

खबरें और भी हैं…