
दुर्ग न्यूज, 5 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र में पदस्थ संदीप विट्ठलराव नंदनवार मुख्य महाप्रबंधक ( आंतरिक अंकेक्षण ) का स्थानांतरण मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन स्पेशल प्रोजेक्ट पर किया गया है। सेल दिल्ली से जारी एक अन्य आदेश में मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एंड बीई ) का स्थानांतरण मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी) एमटीआई रांची किया गया है। इसी प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र के 17 अधिकारियों को ई 7 से ई 8 ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। इसी सूची में बीएसपी के 3 मेडिकल एक्सीक्यूटिव भी हैं सीएमओ बनाए गए हैं। इनमें के ठाकुर, राजीव कुमार पाल तथा वी द्विवेदी शामिल हैं।

