LIC और SBI के सामने कांग्रेसियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 6 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज 12 बजे से सिविक सेंटर के एसबीआई और एलआईसी ऑफिस के सामने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि अडानी समूह में एलआईसी  ने कुल 36‌,474.78 करोड़ रुपए का और राष्ट्रीय बैंकों ने इसमें लगभग 80,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। मामला सामने आने के बाद से समूह को 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम वर्ग चिंतित हैं। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआईसी एवं एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों को मुसीबत में डाल दिया है।
पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव है और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं, अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदानी समूह में निवेश किया है। एलआईसी ने अदानी समूह में भारी निवेश किया है और पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33 हजार 60 करोड़ का नुकसान हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सभा को प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह, वाईके सिंह, कलाम खान, जावेद खान, सूर्यकांत सिन्हा ने भी संबोधित किया।
ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के तहत एक निष्पक्ष जांच हिंडोन वर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जांच करने, एलआईसी और एसबीआई अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशक भी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की गती है। सभा का संचालन संदीप निरंकारी और आभार रजा सिद्दीकी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, श्रीमती तुलसी पटेल, प्रमोद प्रभाकर, दानेश्वरी साहू, मुकुंद भाऊ, सभापति केशव बंछोर, लक्ष्मी पति राजू, केशव चौबे, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती रीता सिंह गेरा, श्रीमती मालती ठाकुर, राजेश चौधरी, जेआर साहू, आरएस शर्मा, गिरी राव, कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू, अनूप डे, श्रीमती उषा शर्मा, रवि शंकर कुर्रे, दुर्गा प्रसाद साहू, जोहन सिन्हा, जी राजू, भुनेश्वरी रानी, नीलू लीमेश, शमशेर सिद्दीकी, सुमन सागर सिन्हा, अमित जैन, विभोर दुरक्कर, पलाश लीमेश, प्रभाकर जनबन्धु, मेरिक सिंह, नईम बेग, संजीत चक्रवर्ती, मधु चौबे, श्रीमती ईश्वरी बढ़ानी, शोयब मो खान उपस्थित रहे।

READ MORE  हे भगवान! इस विभाग में खड़ी गाडिय़ां भी पी रही सैकड़ों लीटर डीजल
Share this