दुर्ग के 35 वार्डों में कल नहीं खुलेगा नल इन मोहल्लों में नहीं आएगा पानी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 9 फरवरी। दुर्ग शहर के 35 वार्डों में कल 10 फरवरी को नल से पानी नहीं आएगा। शंकर नगर पुरानी पानी टंकी की राइजिंग पाईप लाईन में इंटर कनेक्शन का कार्य होने से शटडाऊन रहेगा। जिससे निम्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति नहीं होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग निगम जल विभाग के अनुसार शंकर नगर दुर्ग में पुरानी पानी टंकी की राइजिंग पाईप लाईन में इंटर कनेक्शन का कार्य 10 फरवरी को किया जाएगा। शट डाउन लिये जाने के कारण निम्न क्षेत्रों में कल द्वितीय पाली में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। मांग अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी । प्रभावित क्षेत्र वार्ड 17 से 23, वार्ड 8 से 13, वार्ड 5 मरारपारा, वार्ड 42 से 46, वार्ड 30 से 39 वार्ड से 24 से 29 तक जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि जल संकट की स्थिति नहीं आने दी जाएगी। नल खुलने पर आवश्यकता अनुसार जल संग्रहण कर लें। इसके बाद भी मांग अनुसार टैंकर से जल आपूर्ति की जाएगी।

Share this
READ MORE  अंडर -17 राज्य शतरंज चयन स्पर्धा शुरू, महापौर बाकलीवाल ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर स्पर्धा का किया उद्घाटन, विधायक वोरा खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने पहुंचे स्पर्धा स्थल