नाबालिग का अपहरण कर यूपी भगा ले गए आरोपी को 18 घंटे सफर कर भिलाई ले आई दुर्ग पुलिस

Share this

पीड़िता भी बरामद, पाक्सो की धाराएं भी जुडी़ं
दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। कुछ दिन पूर्व लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी पीडिता को अज्ञात आरोपी बहला फुसला कर भगा ले गया। पीडिता के पिता द्वारा थाना सुपेला उपस्थित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस की टीम गठित कर नाबालिग पीड़िता एवं आरोपी की पता तलाश में रवाना की। हर संभावित स्थानों में तलाश बाद भी पीड़िता एवं आरोपी का सुराग नही मिल पा रहा था।
इसी दौरान मुखबीर द्वारा जानकारी मिली कि अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़िता को उत्तर प्रदेश में कही रखा गया है। सुपेला पुलिस द्वारा पृथक से टीम गठित कर तत्काल उत्तर प्रदेश टीम रवाना किया गया। पुलिस ने लगातार 18 घण्टे सफर कर पीड़िता को जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) से बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर जिला बलरामपुर से पकड़ा और पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी जाहिद अली द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। टीम में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार, प्रआर पंकज चौबे, आरक्षक विकास तिवारी एवं दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा। इस मामले में धारा 363, 366, 376(2) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी जाहिद अली (21 वर्ष) निवासी ग्राम बबनपुरा थाना श्रीगंज जिला बलरामपुर जो कि एचएन 162 वार्ड 6 इंदिरा नगर सुपेला में रहता है, को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जिले में बढ़े 39 हजार 364 नये मतदाता, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन