स्कंदाश्रम हुडको में महारुद्रम, महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय आयोजन का समापन

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 फरवरी । महाशिवरात्रि पर्व पर 15 से 19 फरवरी तक महारुद्रम का आयोजन स्कंद आश्रम हुडको भिलाई में किया गया। महाशिवरात्रि पर्व का यह 14वां वर्ष था। 15 से 18 फरवरी तक सुबह शाम महारुद्रम का जाप किया गया । 18 फरवरी शाम 7 बजे से 19 फरवरी सुबह 4 45 तक लगातार महरुद्रम जाप किया गया। 19 फरवरी प्रातः 10 बजे से हवन कलश अभिषेकम तथा भगवान शिव की महादीप आराधना की गई ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

11 वेदाचार्यों द्वारा 11 बार रुद्रम एवं चमकम 11 बार रुद्र अभिषेक एवं चमकम का 121 बार जाप एकादशी रुद्र अभिषेक किया। 11 वेदाचर्यों द्वारा 11 काल में 11 बार रुद्रम एवं चमकम का जाप कर महारुद्रम किया । स्कंद्श्रम में महारुद्रम का यह 14वां वर्ष था। सेलम तमिलनाडू के ब्रामहश्री भाग्यराज शात्रीगण एवं उनके सहयोगी शास्त्रियों द्वारा महारुद्रम जाप को सम्पन्न कराया गया । महाशिवरात्रि का स्कंद्श्रम में यह समारोह 15 फरवरी से शुरू हुआ जो शनिवार को सम्पूर्ण हुआ। महाशिवरात्रि का यह महापर्व स्कंद्श्रम के संस्थापक आचार्य श्री मणिस्वामी के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित, प्रदेश के सभी 5 संभागीय मुख्यालय में आयोजित होगी