दुर्ग न्यूज, 20 फरवरी। दुर्ग में कल रात दो भाईयों पर प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। घायल भाईयों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई है तथा दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दुरपति विश्वकर्मा (38 वर्ष) निवासी कंडरापारा बजरंग नगर ने कल रात पुलिस को बताया कि रात्रि 10 बजे वो लोग खाना खाकर घर मे सोये थे तभी छोटे बेटे रमेश विश्वकर्मा ने घर आकर बताया कि बडे़ भाई गजेन्द्र से राकेश साहू, अजय साहू और घनश्याम उर्फ पप्पु साहू संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास मारपीट कर रहे हैं। दुरपति और रमेश हनुमान मंदिर के पास गए तो देखा कि गजेन्द्र विश्वकर्मा (20 वर्ष) को राकेश साहू और घनश्याम उर्फ पप्पु साहू पकडे हुए हैं और अजय साहू धारदार चाकू से गर्दन और पेट पर वार कर रहा था। रमेश बीच बचाव करने लगा तो राकेश साहू ने उसके भी पेट मे चाकू मार दिया। गजेन्द्र और रमेश लहुलुहान होकर गिर पड़े तो तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। गजेन्द्र को राहुल विश्वकर्मा और पंकज देवांगन तथा रमेश विश्वकर्मा को ईश्वर और शेखर उर्फ गोलू ईलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले गए। गजेन्द्र विश्वकर्मा के गले, छाती एवं पेट में गंभीर चोट तथा रमेश विश्वकर्मा के पेट में चाकू के वार से चोट थी। डाक्टर द्वारा चेक कर गजेन्द्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। रमेश को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामले के तीनों आरोपी अजय साहू, राकेश साहू, घनश्याम साहू को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अजय और राकेश साहू ने दोनों भाइयों रमेश और गजेंद्र विश्वकर्मा पर प्राणघातक हमला किया। जिसमें गजेंद्र गिश्वकर्मा की मौत हो गई है। दोनों पक्ष शराब के नशे में थे और मामूली कहासुनी में हाथापाई शुरू हो गई, जो चाकूबाजी तक पहुंच गई। आरोपियों से दुर्ग कोतवाली टीम पूछताछ कर रही है।
दुर्ग में दो भाईयों पर प्राणघातक हमला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
