नक्सली हमला, दो जवान शहीद

Share this

 

राजनांदगांव,( दुर्ग न्यूज ) 20 फरवरी। राजनांदगांव जिले में बोरतालाब थाने के करीब नक्सली हमले में आज सुबह दो जवान शहीद हो गए। थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। नजदीक ही जंगल होने का फायदा उठाकर नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की संख्या करीब 15 के आसपास थी, जिन्होंने एक साथ हमला कर दिया। शहीद दोनों जवान बोरतालाब थाने में तैनात थे।

बता दें कि कांकेर जिले में नक्सलियों ने शनिवार शाम सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद ठेकेदार की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार नक्सल इलाके में बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना किसी सुरक्षा के सड़क निर्माण का काम करवा रहा था। जिसके चलते नक्सलियों ने इस घटना को आसानी से अंजाम दे दिया। धुर नक्सल प्रभावित गट्टाकाल से मेंड्री तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 10 से 15 की संख्या में नक्सली पहुंचे और सड़क निर्माण के काम में लगी दो जेसीबी और एक मिक्सर मशीन को आग लगा दिया। मौके पर मौजूद चालक और मजदूरों को काम नहीं करने की धमकी भी नक्सलियों ने दी है।

Share this
READ MORE  CG की सभी 11 सीटें जीत रहे, CM विष्णु देव साय का दावा, एग्जिट पोल पर दी प्रतिक्रिया