
भिलाई नगर, 1 मार्च। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज वैशाली नगर में 25 अवैध कब्जे हटाए गए। इसके साथ ही यातायात को बाधित करने वाले होर्डिंग और पोस्टर की जब्ती भी बनाई गई। भिलाई निगम क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इंदिरा चौक रामनगर में सड़क, नाली को प्रभावित करने वाले अतिरिक्त निर्माण तथा कब्जे को हटाने की कार्रवाई भिलाई निगम ने की है। सामानों को बढ़ाकर अतिरिक्त रूप से व्यवसाय करने वालों को समझाइश देकर उनके सामग्रियों को भीतर करवाया गया। ऐसे प्रचारक सामग्री जो बाधा बन रहे थे उन्हें भी हटाया गया। अतिरिक्त रूप से लगाए गए शेड भी तोड़ने की कार्यवाही निगम ने की है। अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर आज सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी ने वैशाली नगर क्षेत्र के कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।
