एसआर अस्पताल चिखली द्वारा निगम भिलाई में कल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Share this

भिलाई,16 मार्च। नगर निगम भिलाई के सभागार में एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा 17 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर में नगर निगम के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी सपरिवार अपना स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क करा सकते हैं।आम जनमानस भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ ले सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी केसरवानी ने शिविर के बारे में बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं नेत्र परीक्षण के साथ डॉक्टरों द्वारा निः शुल्क परामर्श दिया जाएगा। नगर निगम भिलाई के अधिकारी अजय शुक्ला ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने अपील की है ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  आयुष्मान कार्ड बनाने भिलाई निगम की डोर टू डोर मुहिम