युधिष्ठिर साहू ने राष्ट्रीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर किया भिलाई-दुर्ग का नाम रोशन

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से भी अलंकृत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज,18 मार्च। 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 में चार स्वर्ण पदक तथा बेस्ट एथलीट का सम्मान लेकर लौटने पर दुर्ग में भव्य स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता पंचकूला हरियाणा में हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्ग के एथलीट युधिष्ठिर साहू ने चार स्वर्ण पदक जीतकर दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। एथलीट युधिष्ठिर साहू अपने पुराने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर और 25 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्ग के एथलीट युधिष्ठिर लगातार तीन सालों से स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब भी अपने नाम किया । युधिष्ठिर पिछले 10 सालों से एनआईएस कोच विनोद नायर के मार्गदर्शन में जयंती स्टेडियम भिलाई में अभ्यास करते आ रहे है। श्री साहू की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जीएस बामरा एवं सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी बधाइयां प्रेषित की है।

Share this
READ MORE  CG सरकार का 58वां सुशासन विभाग, अधिसूचना जारी