दो साल की सज़ा के फ़ैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 23 मार्च। आपराधिक मानहानि के मुक़दमे में सूरत की निचली अदालत के फ़ैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।‌ उन्होंने ट्विटर पर महात्मा गांधी का एक कोट लिखा है। राहुल गांधी ने लिखा है कि “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।”

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


आपको बता दें कि आज मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर सूरत कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दो साल जेल की सज़ा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी है। इस केस में राहुल गांधी के पास अपील के लिए 30 दिनों का समय है। गौरतलब हो कि वर्ष 2019 का ये मामला ‘मोदी सरनेम’ को लेकर उनकी एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  राजधानी में आग से पेंट फैक्ट्री में काम कर रहे 11 लोग जिंदा जले, 4 घायल