गोडाउन में मिला लाखों का गुटखा, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्यवाही

Share this

दुर्ग, 2 अप्रैल। देर रात टीआई मोहन नगर विपिन रंगारी की सूचना के आधार पर खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। देशलहरे नगर वार्ड 24 में प्रतिबंधित गुटखा बेचे जाने की शिकायत पर मौके पर एक गोडाउन में दबिश दिए। उक्त गोडाउन में 89 बोरा पान मसाला का भंडारण मिला, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख बताई गई। गोडाउन के मालिक सौरभ जसवानी पिता नामदेव जसवानी को बताया जा रहा है। मौके पर एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त गोडाउन को तुरंत प्रभाव से बंद किया गया है और नोटिस देकर खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य सुरक्षा विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उक्त कार्यवाही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा द्वारा की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारद कोमरे और पुलिस अमला भी कार्यवाई में शामिल रहे। बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य पदार्थ विक्रय वितरण भंडारण निर्माण खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 विनियम 2011 के धारा 31 के तहत एक दंडनीय अपराध है, जिस हेतु कारावास तक का प्रावधान है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा द्वारा दी गई जानकारी में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करने वालों पर कार्यवाही जारी है।

Share this
READ MORE  आईजी गर्ग ने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा