बढ़ती गर्मी के कारण बालोद, रायपुर समेत 10 जिलों के स्कूलों का समय बदला

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,4 अप्रैल। प्रदेश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के लगभग 10 जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए स्कूल लगने के समय में बदलाव किया है। बता दें कि समय में बदलाव होने के बाद प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के बच्चे सुबह 7.30 से 11.30 तक स्कूल आएंगे और हाई- हायर सेकेंडरी की कक्षाएं 11:30 से 4:30 तक लगेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ज्ञात हो कि रायपुर और बालोद जिले में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। रायपुर में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाली पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालीत होगी। रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों के लिए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उसमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले शामिल हैं।

Share this
READ MORE  गणतंत्र दिवस के दिन आया नन्हा मेहमान, बेटी ने भी 15 अगस्त के दिन लिया था जन्म | republic day in raipur Son born in Raipur, daughter also born on 15th August