छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना, डेढ़ दर्जन छात्राएं संक्रमित, सम्पर्क में आईं 3 दर्जन छात्राएं लौटी अपने अपने घर, बढ़ सकती है सख्ती

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। ये सभी छात्राएं शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास नगरी में रहती हैं।
आपको बता दें कि सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर छात्राओं को जांच के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। जहां जांच के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। परेशानी की बात ये है कि इन छात्राओं के संपर्क में आई 30 छात्राएं घर लौट गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, छात्रावास में 40 छात्राएं मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को 4 छात्राओं को सर्दी-खांसी होने की शिकायत अधीक्षक को मिली थी, उन्होंने बीएमओ नगरी डीआर ठाकुर से संपर्क किया। छात्राओं को अस्पताल लाकर उनकी मेडिकल जांच कराई। एंटीजन किट से जांच हुई तो अस्पताल पहुंची 11 छात्राओं की रिपोर्ट एक-एक कर कोरोना पॉजिटिव मिली। सभी संक्रमित छात्राओं को एंबुलेंस से वापस छात्रावास लाकर 3 कमरे में क्वारंटाइन किया गया। इसके बाद अन्य 29 छात्राओं की भी जांच कराई गई तो इनमें से अन्य 29 छात्राओं की भी जांच कराई गई, तो इनमें से 8 स्टूडेंट्स और कोरोना पॉजिटिव मिलीं यानि कुल 19 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। संक्रमितों की उम्र करीब 14 से 15 साल है। अन्य छात्राओं को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर क्वारंटाइन किया गया है। सभी संक्रमित विद्यार्थी स्वास्थ्य टीम की निगरानी में हैं फिलहाल खतरा ये है कि छात्रावास की 30 विद्यार्थी अपने घर लौट गई हैं, जो संक्रमितों की संपर्क में रही हैं। सर्विलांस टीम संक्रमितों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री ढूंढ रही है। हॉस्टल में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 70 है, जिनमें से फिलहाल 40 छात्राएं अभी हॉस्टल में ही हैं और 30 छात्राएं अपने घर वापस चली गई हैं। धमतरी जिले में कोरोना संक्रमण से 8 महीने की राहत के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 6 घंटे की जांच में रिकॉर्ड 21 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिनमें 19 छात्राएं ही हैं, जो कन्या शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कहा- केंद्र का कानून है, बीजेपी खत्म करा दे; रमन बोले-कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आपातकाल लगाया | CM Bhupesh got angry on opposition's objection on NSA: Said - this is the law of the central government, there is a BJP government, finish it by saying